{"_id":"5c818f3bbdec2214183529db","slug":"minor-girl-molested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम दिलाने के बहाने हो रहा था शोषण, मौका मिलते ही भागकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम दिलाने के बहाने हो रहा था शोषण, मौका मिलते ही भागकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची पीड़िता
Fri, 08 Mar 2019 03:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Mar 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश के देवरिया की 17 साल की किशोरी को उसकी जानकार महिला काम दिलाने की बात कर अपने घर नोएडा ले आई। किशोरी को चार हजार रुपये देने की बात कर काम पर रख लिया गया, लेकिन बजाय घरेलू काम कराने के उसे नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया जाने लगा। मौका पाकर बुधवार को किशोरी नोएडा से भागकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गई।
विज्ञापन
यहां राहगीर ने किशोरी की हालत देखकर दिल्ली महिला आयोग को सूचना दी। आयोग के दखल के बाद कमला मार्केट थाने में दुष्कर्म, मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर नोएडा पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया गया। किशोरी को फिलहाल शेल्टर होम भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह परिवार के साथ देवरिया (यूपी) में रहती है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ माह पूर्व इसके ही गांव की रहने वाली महिला काम दिलाने की बात कर किशोरी को अपने साथ नोएडा ले आई। यहां चार हजार रुपये महीने के हिसाब से उसे नौकरी पर रख लिया गया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि बजाय काम कराने के उसे नशीली दवा पिलाकर अनजान लोगों के सामने पेश किया जाने लगा। घर में उसे बंधक बनाकर रखा जाता था। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मौका लगते ही वह बुधवार सुबह नोएडा से भागकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ गई।