फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl death in faridabad.

जहरीली चीज खाने से किशोरी की मौत

Fri, 19 Sep 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 19 Sep 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
minor girl death in faridabad.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में स्थित गांव मोहना में दवा के धोखे में जहर खाने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि गांव नरियाला में ट्रैक्टर की टक्कर लगाने से एक युवक की जान चली गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पवन कुमार नामक व्यक्ति गांव मोहना में रहता है। उसकी 15 साल की बेटी संतोष पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी।

एक डाक्टर से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात संतोष दवा खाने के लिए उठी थी। तभी अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके कारण उसने दवा के धोखे में कोई जहरीली चीज खा ली। जिससे किशोरी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य मामले में गांव नरियाला निवासी भरतलाल का 30 वर्षीय बेटा सुभाष सुबह अपनी साइकिल पर सवार होकर खेतों की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed