फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor fired for a boy instead of a girl s Instagram friend In Delhi Usmanpur

सपनों की रानी निकला 'शानू': लड़की समझ जिससे की बात वो था लड़का, दिल टूटने पर नाबालिग ने दिखाए बागी तेवर

Sat, 21 Jan 2023 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jan 2023 07:55 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी मोहम्मद साबिर (22) और मोसैफ उर्फ मुसाफिर (20) के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग 17 साल का है। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन
minor fired for a boy instead of a girl s Instagram friend In Delhi Usmanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक के घर पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि युवक इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर चैट करता था। नाबालिग उससे लड़की समझकर बात करता था, लेकिन जब खुलासा हुआ कि वह युवक है तो नाबालिग ने सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी मोहम्मद साबिर (22) और मोसैफ उर्फ मुसाफिर (20) के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग 17 साल का है। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 साल का शानू परिवार के साथ गौतमपुरी में रहता है। वह सरकारी स्कूल में आठवीं में पढ़ता है। 20 जनवरी को पुलिस को दिए बयान में शानू ने बताया कि गुरुवार देर रात 11:30 बजे दो लड़कों ने उसके घर के बाहर गोलीबारी की। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने तीनों को उनके घरों से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैटिंग करता था। कुछ समय बाद पता चला कि वह जिस लड़की से चैटिंग कर रहा था वह लड़की नहीं बल्कि शानू है। जिससे वह काफी आहत हुआ और शानू को सबक सिखाने का फैसला किया। उसने पिस्टल का इंतजाम करने के बाद अपने दोस्त साबिर के साथ शानू के घर के बाहर पहुंचा और गोलीबारी कर दी। वारदात के बाद पिस्टल को अपने दोस्त मोसैफ उर्फ मुसाफिर को दे दिया। पुलिस ने मोसैफ के घर से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि नाबालिग फूल बेचता है जबकि साबिर लेडीज सूट सिलता है। मोसैफ स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed