{"_id":"f71f91d0cdfdd6d8c0c5bf281f23f892","slug":"minor-died-to-fall-in-the-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूब गया, लेकिन गेंद को हाथ से नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूब गया, लेकिन गेंद को हाथ से नहीं छोड़ा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर के एक सात साल के लड़के को अपनी बाल से इतना प्यार था कि उसने बाल के लिए जान गवा दी। और मरते वक्त तक अपने बाल का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, खेलने के दौरान दो भाइयों की गेंद गहरे नाले में गिर गई। दोनों गेंद निकालने के लिए नाले में कूद गए।
इसी बीच एक भाई को बाल मिल गई और उसने बाल हाथ ले ली। कुछ देर तैरने के बाद उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सात साल का मोहम्मद सदफ परिवार के साथ हरिजन बस्ती, गाजीपुर में रहता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पैरेंट्स मीट में मार्क्स पर चर्चा, बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सदफ बड़े भाई मोहम्मद उस्मान (9 साल) के साथ घर के पास खेल रहा था। इस बीच गेंद करीब 5 से 7 फुट गहरे नाले में गिर गई।
बच्चों ने गेंद निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न होने पर दोनों नाले में कूद गए। और सदफ को बाल मिल गई। उसने गेंद लेकर अपना एक हाथ उपर कर लिया। तभी उसकी तैरने की क्षमता कम हो गई और इससे वह डूब गया।
उस्मान ने सदफ को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह अपनी बाल के साथ गहरे नाले में डूब गया। बाद में किसी तरह उस्मान पानी से बाहर निकला और परिवार को सूचना दी।
परिजनों ने सदफ को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।