फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor criminals are biggest problem for delhi police

रेप के मामलों में बढ़ते जा रहे हैं नाबालिग आरोपी

Wed, 02 Jul 2014 06:37 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
minor criminals are biggest problem for delhi police

राजधानी दिल्ली में नाबालिग अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में जारी हुए आंकडों के अनुसार वर्ष 2013 में नाबालिगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामलों की संख्या 28 फीसदी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन


2012 में 1541 नाबालिग आरोपियों के खिलाफ 523 आपराधिक मामले दर्ज कराए गए थे जबकि 2013 में यह आंकड़ा 2140 तक पहुंच गया।

एनसीआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक दर्ज कराए गए 1590 आपराधिक मामलों में 2140 आरोपी नाबालिग हैं।

रेप के मामलों में भी नाबालिग आरोपी बढ़े

minor criminals are biggest problem for delhi police

इन सभी पकड़े गए नाबालिगों में से 821 को हायर सेकेंड्री स्कूलों में भर्ती कराया गया और 599 को प्राइमरी स्कूलों में। जबक‌ि 421 अभी भी अनपढ़ हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से 1774 अपने माता-पिता के साथ रहते थे जबकि 69 बच्चे अनाथ थे।

2013 में पकड़े नाबालिगों में से  928 पर चोरी और छिनैती के आरोप थे जबकि 163 पर रेप और 76 पर मर्डर के आरोप थे। अगर साल 2012 के आंकड़ों पर गौर करें तो आपराधिक मामलों में पकड़े गए कुल 1144 नाबालिगों में से 523 पर चोरी, 100 पर मर्डर और 63 पर रेप के आरोप थे।

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वयस्कता की उम्र 16 वर्ष करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। बता दें कि दिसम्बर 2012 में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद दिल्ली पुलिस लगातार ये मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी विचाराधीन हैं सैकड़ों मामले

minor criminals are biggest problem for delhi police

अब तक कई मामलों में पकड़े गए 2140 नाबालिगों में से 2087 को मामूली अपराधों में गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से 697 को चेतावनी और सलाह देकर घर भेज दिया गया, जबकि 301 आरोपियों को निगरानी में रखने के बाद छोड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से 692 को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और 17 से जुर्माना लिया गया। यही नहीं 149 आरोपियों को यूं ही रिहा कर दिया गया। इसके बावजूद नाबालिग अपराधियों के 267 मामले अभी भी विचाराधीन हैं।

2013 में आए मामलों में सबसे ज्यादा नाबालिग चोरी के केस में नामजद किए गए। जबकि 2012 में सबसे ज्यादा नाबालिग रेप के मामलों में आरोपी बनाए गए थे।

विज्ञापन

इसके पीछे क्या है वजह?

minor criminals are biggest problem for delhi police

जानकारी के अनुसार, आपराधिक मामलों में पकड़े गए नाबालिगों में से  1148 की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी। जबकि 2012 में ये आंकड़ा 860 था।

नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से मांग की ‌है कि बाल सुधार गृहों में ऐसे मजबूत और असरदार प्रोग्राम शुरू किए जाएं ताकि नाबालिग, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें।

साल की शुरूआत में दिल्ली पुलिस की ओर से आयोजित एक प्रोग्राम में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान जज सुची ललेर ने काउंसलरों से यह सवाल किया था कि नाब‌ालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति के पीछे क्या कारण हैं? साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि बच्चों के माता-पिता को भी उचित सीख दी जाए ताकि बच्चे अपराध से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed