फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor boy and girl found hanging from a noose under suspicious circumstances in Delhi

दिल्ली में प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान: लड़के के पिता बोले- लड़की के चाचा ने जो कहा वो किया, बच्चे रिलेशन में थे

Tue, 08 Jul 2025 08:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 08:38 PM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शवों की जांच में दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। डॉक्टर ने भी प्राथमिक रिपोर्ट में फांसी की बात कही है। इ

विज्ञापन
Minor boy and girl found hanging from a noose under suspicious circumstances in Delhi
दिल्ली में नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दो नाबालिग लड़का-लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लड़की के घर की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में दोनों फंदे से लटके मिले। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया। लड़के के पिता ने लड़की पक्ष पर उनके बेटे को बुलाकर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन

एक ही चुन्नी से लटके हुए थे दोनों के शव
पुलिस के अनुसार रविवार शाम चार बजे नजफगढ़ थाना पुलिस को अर्जुन पार्क में एक लड़के और लड़की के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई थी। पुलिस ने देखा कि कमरे में जाने का एक रास्ता है, जिस पर लोहे का दरवाजा लगा हुआ था। दरवाजे को मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तोड़ा था। दमकल कर्मियों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों 16 साल का लड़का लड़की चुन्नी की मदद से पंखे से लटके मिले। उन्होंने दोनों को नीचे उतार लिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवार के बीच हुआ था विवाद
पुलिस ने लड़के के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लड़के के पिता और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों परिवार वालों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक परिवार वालों से पता चला कि इनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी समझौते से इसे सुलझा लिया गया।

विज्ञापन

अंदर से था कमरा बंद
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शवों की जांच में दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। डॉक्टर ने भी प्राथमिक रिपोर्ट में फांसी की बात कही है। इसके साथ ही दोनों ने जिस कमरे में खुदकुशी की है, वह अंदर से बंद था। इससे प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है, हालांकि पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पिता ने लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप
मृत लड़के के पिता ने लड़की के परिवार वालों पर बेटे को बुलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में विवाद के बाद समझौता के दौरान लड़की के चाचा ने एक साल के भीतर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि लड़की वालों ने धमकी के मुताबिक उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वह मूलत: यूपी के रहने वाले हैं, जबकि लड़की के परिवार वाले राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके तीन बच्चे हैं और वह प्लंबर का काम करते हैं। पिता ने बताया कि दोनों बच्चे रिलेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed