छोटी सी गलती पर पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर की प्लास से नाखून खींचने की कोशिश
चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग को पहले किया निर्वस्त्र फिर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
यातनाएं, वीडियो वायरल
नाबालिग और एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, शरीर पर दागा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विस्तार
शाहाबाद डेयरी इलाके में चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़कर बेरहमी से प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल हुआ है।
शनिवार सुबह अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने पोस्को समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शाहाबाद डेयरी इलाके में दो-तीन दिन पहले एक मकान में चोरी हुई थी। इसमें घरवालों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसके जरिए चोरी करने वाले युवक को भी लोगों ने दबोच लिया।
नाबालिग और युवक के नाखून को प्लास से खींचने की कोशिश की
उसके बाद लोगों ने नाबालिग और युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट की। आरोप है कि नाबालिग और युवक के नाखून को प्लास से खींचने की कोशिश की गई और उनके शरीर को जगह-जगह से दागा गया।
पुलिस को सूचना देने के बजाय वे खुद ही आरोपियों की पिटाई करते रहे। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
उधर, घायल युवकों के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे वीडियो को देखकर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।