मंत्रालय करेगा आपको फोन, पूछेगा सफाई का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके इलाके में सफाई का क्या हाल है? सफाईकर्मी आते हैं या नहीं। कितने-कितने दिन में सफाईकर्मी सफाई करने आते हैं? क्या आप सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं? कुछ इस तरह के सवाल अब आपके मोबाइल पर सुनने को मिलेंगे।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय शहरवासियों से फोन कर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लेगा। इस बाबत नगर निगम की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को करीब दो लाख से अधिक लोगों ने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। यह फीडबैक स्वच्छ भारत अभियान के तहत लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि टॉप-20 स्मार्ट सिटी के शहरों की दौड़ में शामिल होने के लिए फरीदाबाद भी प्रयासरत है। पहले चरण की प्रतियोगिता के लिए नगर निगम ने डीपीआर बनाकर शहरी विकास मंत्रालय को सबमिट कर दी है।
टीम कई इलाकों का कर चुकी है सर्वे
केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के लिए स्वच्छता पर विशेष जोर दे रही है। इस लिए देशभर में स्वच्छ भारत मिशन के नाम से अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले दिनों केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम शहर का दौरा कर सर्वे कर चुकी है। टीम मौके पर जाकर सफाई की हालात का जायजा लिया और उनके फोटोग्राफ खींचे।
टीम बीके चौक, नीलम चौक, मेन मार्केट गुरुद्वारा एनआईटी नंबर पांच, ट्रांसफर स्टेशन डबुआ कॉलोनी, पांच नंबर मंडी, पांच नंबर की मार्केट, एसजीएम नगर, सेक्टर 21ए, दयालनगर, बुढ़िया नाला के पास, बल्लभगढ़ के पटेल नगर, प्रेमनगर, अग्रवाल धर्मशाला कूड़ाघर, चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, अनाजमंडी, सब्जी मंडी टायलेट, बल्लभगढ़ मेन बाजार, सेक्टर-9 आदि का सर्वे किया था।
फीडबैक से खुलेगी पोल
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय फोनकर सफाई का फीडबैक लेगा। इससे निगम की पोल खुलनी तय है। अधिकांश इलाकों में सफाई का बुरा हाल है।
सफाईकर्मी वहां कभी जाते ही नहीं। खासकर डबुआ कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों का सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
अधीक्षण अभियंता के मुताबिक केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने शहरवासियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा था। नंबर उपलब्ध कर दिया गया है।
शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है। अब मंत्रालय खुद शहरवासियों से फोनकर फीडबैक लेगी। क्योंकि स्मार्ट सिटी में सफाई पर विशेष जोर है।