{"_id":"5912fc154f1c1b231f852182","slug":"ministry-of-agriculture-is-planning-to-avail-fresh-vegetable-and-fruits-to-delhi-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाइना से आया आइडिया, दिल्लीवालों को ऐसे मिलेगी ताजी सब्जी, फल और दूध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइना से आया आइडिया, दिल्लीवालों को ऐसे मिलेगी ताजी सब्जी, फल और दूध
संजय मिश्र, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 May 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
ताजी सब्जी और फल
दिल्ली वालों को अब सड़ा गला खाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दिल्लीवालों को ताजी सब्जी,फल,दूध और फूल सरीखे आवश्यक वस्तुओं को मुहैया कराने के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने कमर कस ली है। मंत्रालय अब चीन की राजधानी बीजिंग के तर्ज पर दिल्लीवालों को भी उपयोग के लिए जरूरी ताजे कृषि उत्पाद मुहैया कराएगा।
राजधानीवासियों को ताजी सब्जी,फल,फूल और दूध मुहैया कराने के प्रयास में कृषि मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, एनसीआर में विशेष हब तैयार करा रहा है। इन हबों पर किसानों से ताजे फल लेकर दिल्लीवालों को उचित दाम पर उत्पाद मुहैया कराएंगे।
कृषि मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि दिल्लीवालों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सुदूर दक्षिण के राज्यों और कर्नाटक से वस्तुएं आती हैं। जबकि दिल्ली के 100 किलोमीटर के दायरे से ही जरूरी चीजें मिल सकती है। उक्त अधिकारी के अनुसार सरकार के नए प्रयासों से न सिर्फ दिल्लीवालों को ताजे उत्पाद नसीब होंगे बल्कि यूपी और हरियणा के किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि चीन के बीजिंग की तर्ज पर हरियाणा के करनाल में दूध का हब बनाया जा रहा है। पानीपत में सब्जि और गुडगांव में फूल का हब बनेगा। यहां से दिल्लीवालों को आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ठीक इसी तरह दिल्ली के नजदीक यूपी के इलाकों में सब्जि, फल और अन्य उत्पादों के लिए हब बनाने के लिए प्रदेश सरकार से चर्चा होनी है।

कुछ ऐसे आया सब्जियों का हब बनाने का फैसला
ताजी सब्जी और फल
चीन की बीजिंग के सप्लाई चेन को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री को एनसीआर में हब बनाने का ड्रीम मन में आया है। विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर बीजिंग में लोगों को खाने पीने के वस्तुओं की सप्लाई शहर के 100 किलोमीटर से ही होती है।
जबकि दिल्लीवालों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार को आंध्र्प्रदेश तक से कृषि उत्पाद मंगाने पडते हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दिल्ली में मछली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आंध्रप्रदेश से मछली मंगवाना पडता है। मगर कृषि मंत्रालय के जरिए एनसीआर में बनने वाले विशेष हबों के प्रभाव में आने के बाद से दिल्लीवालों को 100किलोमीटर के दायरे से ही आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी।
योगी के मंत्रियों संग राधामोहन की बैठक 12 मई को
यूपी की कृषि समस्या के समाधान और फसल उत्पादों के लिए दिल्ली के नजदीक हब बनाने की कवायद पद चर्चा के लिए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह आगामी 12 मई को यूपी के मंत्रियों के संग बैठक करेंगे। कृषि मंत्रालय मेरठ, मथुरा, मुजफरनगर और अलीगढ में आधुनिक तकनीक से हब बनाने की तैयारी में है। ताकि दिल्लीवालों को उचित दर पर ताजे फल और सब्जि नसीब हो सकें।