{"_id":"575ed20e4f1c1b283e11c1f0","slug":"ministers-said-the-app-based-on-premiums-if-convicted-am-ready-to-go-to-tihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ऐप बेस्ड प्रीमियम पर बोले मंत्री- दोषी साबित हुआ तो तिहाड़ जाने को हूं तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप बेस्ड प्रीमियम पर बोले मंत्री- दोषी साबित हुआ तो तिहाड़ जाने को हूं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में चल रही जांच को लेकर पहली बार परिवहन मंत्री गोपाल राय खुलकर सामने आए। उन्होंने कहा कि सवालों का जवाब देने के लिए वे खुद अपने अधिकारियों के साथ मंगलवार को एसीबी कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा में प्रेस कान्फ्रेंस कर उन्होंने इस जांच को लेकर मोदी सरकार के साथ एलजी पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि प्रीमियम बस सर्विस की जांच सीबीआई, एसीबी और एलजी किसी से भी कराएं।
विज्ञापन
अगर दोषी साबित हुआ तो जीवनभर तिहाड़ में बिताने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि यह सब दिल्ली सरकार की योजनाओं को फेल करने का षड्यंत्र है। सम विषम के दोनों चरणों के दौरान भी यही हुआ। मगर हम सफलतापूर्वक लागू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
कहा खुद सभी फाइलों को लेकर जाएंगे एसीबी
गोपाल राय
- फोटो : ani
गोपाल राय ने कहा कि अभी तक न तो इसका टेंडर हुआ है और न हीं किसी वाहन का रजिस्ट्रेशन किया गया। किसी तरह के पैसे का लेनदेन भी नहीं हुआ है तो फिर घोटाला कैसे हो गया।
अधिकारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए वे खुद सभी फाइलों के साथ एसीबी कार्यालय जाएंगे। उन्होंने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी कई अधिसूचनाएं ऐसी हुई है जिसमें एलजी का नाम बिना पूछे गया है। फिर क्यों नहीं आपत्ति के साथ जांच कराई गई।
काम का बोझ कम करने को कहा
परिवहन मंत्रालय छोड़ने के सवाल पर भी परिवहन मंत्री ने पहली बार मीडिया के सामने कहा कि उनका एक माह से इलाज चल रहा है। इसमें आगे तीन महीने या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इसलिए अपने काम के बोझ को कम करना चाहता हूं। इसलिए मुख्यमंत्री से मिलकर अपने काम का बोझ कम करने की गुजारिश की है।