{"_id":"69da7ee81e4fdbcc5609ef09","slug":"minister-inspects-waterlogging-hotspots-ahead-of-monsoon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131849-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानसून से पहले जलभराव के हॉटस्पॉट की मंत्री ने की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानसून से पहले जलभराव के हॉटस्पॉट की मंत्री ने की पड़ताल
विज्ञापन
गवर्नमेंट ऑन व्हील्स के तहत दक्षिण दिल्ली में किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसून से पहले तैयारियों को परखने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शनिवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों और जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
गवर्नमेंट ऑन व्हील्स पहल के तहत हुए निरीक्षण में अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे। मंत्री ने मूलचंद चौराहा, एम्स चौराहा, छतरपुर मेट्रो क्षेत्र, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग और बीजे मार्ग जैसे उन स्थानों का जायजा लिया, जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। इस दौरे में चलते-फिरते समीक्षा बैठक हुई। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई अधूरी मिली और पानी निकासी में रुकावट की आशंका दिखी। उन्होंने कहा कि अभी से कमजोर कड़ियों को ठीक करना जरूरी है।
निचले इलाके-अंडरपास कमजोर कड़ी
खासतौर पर निचले इलाकों और अंडरपास पर ज्यादा ध्यान दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसे सभी पॉइंट्स पर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। विभागों के बीच तालमेल बनाने की हिदायत भी दी गई। निरीक्षण में यह सामने आया कि ज्यादातर जगहों पर काम जारी है। मंत्री ने कहा कि कोशिश यही है कि समस्या को पहले पहचाना जाए और तुरंत ठीक किया जाए, ताकि बारिश के समय लोगों को परेशानी न हो।