{"_id":"6569d343d3db7350270cf1d8","slug":"minister-atishi-written-letter-to-union-education-minister-dharmendra-pradhan-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आतिशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र, 12 कॉलेजों की अनियमितताओं को किया उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आतिशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र, 12 कॉलेजों की अनियमितताओं को किया उजागर
Fri, 01 Dec 2023 06:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:06 PM IST
सार
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को एक पत्र लिखकर दिल्ली के 12 कॉलेजों की अनियमितताओं को उजागर किया है।
विज्ञापन
दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। इसमें आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से मान्यता प्राप्त और दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों के कामकाज पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कॉलेजों से मिल रही अनियमितता की शिकायतों पर दिल्ली सरकार को देने या केंद्र को खुद अपने हाथों में लेने की मांग की है।
शिक्षा मंत्री ने पत्र में लिखा है कि कॉलेजों के कामकाज में कई अनियमितताओं और खामियों की वजह से वित्त प्रबंधन में खामी उत्पन्न हो रही है। वहीं, टैक्स के सैकड़ों-करोड़ों रुपये की बर्बादी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन कॉलेजों ने बिना दिल्ली सरकार की अनुमति के कई पद सृजित किए और टीचिंग-नॉन टीचिंग कर्मचारी नियुक्त किए हैं। कॉलेजों की ओर से वेतन के रूप में कई करोड़ रुपये ऐसे व्यक्तियों को दिए गए है, जिन्हें कभी भी स्थापित प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया है कि इन कॉलेजो में फंड और अन्य मदों में दिए जाने वाले फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां साफ-सफाई, सिक्योरिटी सेवाओं, कैंटीन के आवंटन और अन्य अनुबंधित सेवाओं के प्रति मनमानी और अनियमित भुगतान किया गया है। वहीं, कई कॉलेजों ने कर्मचारियों को समय पर वेतन और बकाया भुगतान को प्राथमिकता भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Delhi Education Minister Atishi has written a letter to Union Education Minister Dharmendra Pradhan, flagging off irregularities in the 12 colleges located in Delhi and affiliated with the University of Delhi. pic.twitter.com/4RAhtzFa5v
— ANI (@ANI) December 1, 2023