दिल्ली में न्यूनतम पारा आठ डिग्री से ऊपर, आगे और बदतर होंगे हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़ते पारे ने दिल्लीवालों का हाल बेहाल कर दिया है। अब दिन के साथ रात का पारा भी तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को दिल्ली वालों को दिन में शनिवार के मुकाबले राहत तो मिली पर रात में न्यूनतम पारा सामान्य से आठ डिग्री तक ऊपर पहुंच गया।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर में धूल भरी हवाएं चलेंगी। तापमान इसी तरह बना रहेगा। रविवार को अधिकतम पारा 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
हालांकि यह शनिवार के 42 डिग्री के मुकाबले कम दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।
दिल्ली में होगी हल्की फुल्की बारिश पर नहीं मिलेगी राहत
न्यूनतम पारा बढ़ने से रात में भी गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान पालम इलाके में दर्ज किया गया, जहां पर पारा 41.9 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दो दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।
दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों में जम्मू कश्मीर में अगले एक दो दिन में बारिश होने की भी संभावना है, जिसके चलते दिल्ली या आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
हालांकि इससे बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान इसी तरह बना रहेगा।
अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री