फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minimum mercury level increased above eight degrees, will further worsen situation

दिल्ली में न्यूनतम पारा आठ डिग्री से ऊपर, आगे और बदतर होंगे हालात

Mon, 18 Apr 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
minimum mercury level increased above eight degrees, will further worsen situation

चढ़ते पारे ने दिल्लीवालों का हाल बेहाल कर दिया है। अब दिन के साथ रात का पारा भी तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को दिल्ली वालों को दिन में शनिवार के मुकाबले राहत तो मिली पर रात में न्यूनतम पारा सामान्य से आठ डिग्री तक ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर में धूल भरी हवाएं चलेंगी। तापमान इसी तरह बना रहेगा। रविवार को अधिकतम पारा 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


हालांकि यह शनिवार के 42 डिग्री के मुकाबले कम दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

दिल्ली में होगी हल्की फुल्की बारिश पर नहीं मिलेगी राहत

minimum mercury level increased above eight degrees, will further worsen situation

न्यूनतम पारा बढ़ने से रात में भी गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान पालम इलाके में दर्ज किया गया, जहां पर पारा 41.9 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दो दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।

दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों में जम्मू कश्मीर में अगले एक दो दिन में बारिश होने की भी संभावना है, जिसके चलते दिल्ली या आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि इससे बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान इसी तरह बना रहेगा।
अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री
न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed