फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Migrating people flocking at night to go home during lockdown in delhi

पलायनः घर जाने के लिए रात में लगा रहा हुजूम, वापसी के लिए समझाती रही पुलिस

Sun, 29 Mar 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Migrating people flocking at night to go home during lockdown in delhi
रात में कौशांबी बस अड्डे पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद दिल्ली में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों का हुजूम अपने घर जाने के लिए रात में भी सड़कों पर उमड़ा रहा। आनंद विहार आईएसबीटी पर देर रात 15000 से अधिक लोग घर जाने के लिए बसों के इंतजार में जुटे थे। 

विज्ञापन


उधर, धौलाकुआं पर भी करीब 500-700 लोग जुटे रहे। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी उन्हें वापस घर जान के लिए समझाते रहे। दिल्ली पुलिस ने दिन भर में 400 बसों के जरिये हजारों लोगों को रवाना किया था। वहीं रात में 500 और बसों के इंतजाम की बात भी कही जा रही थी।  
विज्ञापन


दरअसल, लोगों को शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि गाजियाबाद के लाल कुआं से उत्तर प्रदेश के हर शहर और हर गांव के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इस कारण शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक हजारों लोग लाल कुआं जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। अचानक हजारों लोगों की भीड़ को देख यूपी पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें दिल्ली सीमा में ही रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोगों का पहुंचना जारी रहा। नतीजा कि करीब 9 बजे तक यूपी गेट पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। पुलिस ने सभी को उनके स्थान पर बैठा दिया और फिर विनम्रता से सीमा पार नहीं करने के लिए समझाया। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूूचना दी गई। इसके बाद वहां से मिले आश्वासन पर लोगों की जानकारी दी गई कि 10 बजे बसें आएंगी और सभी को उनके गांव तक पहुंचाया जाएगा। 

सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं
यूपी गेट पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। बस में चढ़ते समय लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे थे। यह देखकर प्रशासन ने निर्णय लिया कि बसों को गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से चलाया जाएगा। वहां पहले लोगों की जांच होगी और फिर एक लाइन बनाकर उन्हें बस में चढ़ाया जाएगा। इसके बाद यूपी गेट पर मौजूद लोगों से कौशांबी बस अड्डे पहुंचने को कहा गया।

आनंद विहार से कौशांबी के बस अड्डे तक 2 किमी लंबी लाइन

आनंद विहार बस अड्डे से लेकर गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे तक शनिवार देर रात तक लोगों की भारी भीड़ रही। हजारों लोग यहां जमा थे। लाइन में एक-दूसरे से सटकर खड़े ये लोग सामाजिक दूरी का मजाक उड़ाते दिखे। इन्हें देखकर यह भी लगा कि ऐसे में कोरोना संक्रमण को भला कैसे रोका जा सकता है। देररात तक यहां लोगों का आना जारी थी।

लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली से पलायन कर लोगों का अपने गांवों की ओर जाने का सिलसिला चल रहा है। शुरू में तो लोग पैदल ही घरों के निकले थे, लेकिन अब सरकार बसें चला रही है। आनंद विहार के पास स्थित कौशांबी बस अड्डे से बसें चलाई जा रही हैं। लोगों की भीड़ एकदम बस की ओर न भागे, इसके लिए लोगों की लाइन लगवाना शुरू किया गया है। इसी दौरान प्रशासन के आदेश पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाने लगी। देखते ही देखते शाम तक कौशांबी बस अड्डे से लेकर आनंद विहार तक लोगों की करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।

इन लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए करीब दो सो बसों को उतारा गया। इसकी तुलना में भीड़ काफी अधिक थी। इससे लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे से लेकर आनंद विहार तक भीड़ बढ़ती चली गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए करीब 1000 बसों का संचालन किया जा रहा है। कौशांबी बस अड्डेे पर खड़े यूपी रोडवेज के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उनके पास 200 बसें उपलब्ध थीं। बाकी बसें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां पहुंच रही हैं। एक बस में करीब 60 लोग आ पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed