{"_id":"58bda6904f1c1ba04bdc4712","slug":"midday-meal-child-under-six-feet-deep-in-the-gills-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील खाने जा रही बच्ची छह फीट गहरे नाले में डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील खाने जा रही बच्ची छह फीट गहरे नाले में डूबी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदामापुरी में करीब छह फीट गहरे खुले नाले में डूबने से ढाई साल की नगमा की मौत हो गई है। इस हादसे से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन
नगमा सुदामापुरी में रहने वाले जमरुद्दीन की बेटी थी। जमरुद्दीन बेकरी का सामान दुकानों पर बेचते हैं। उनके चार बच्चों में नगमा सबसे छोटी थी। लोगों ने बताया कि सुदामापुरी डी ब्लाक में प्राइमरी स्कूल है, जिसमें मिड डे मील खाने के लिए स्कूली बच्चों के साथ-साथ कई बार मोहल्ले के और भी बच्चे चले जाते हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगमा भी घर से स्कूल में मिड डे मील खाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह करीब छह फीट गहरे खुले नाले में गिर गई, जिसमें तीन फीट से ज्यादा पानी भरा था। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने बच्ची का हाथ पानी में देखा, जिससे हड़कंप मच गया। उसे बाहर निकाला गया, तो उसकी मौत का पता चला। हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है, न ही पोस्टमार्टम कराया है।
इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम से कई बार इस नाले को ढकने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह नाला करीब दो किलोमीटर लंबा है।