{"_id":"57d6a2fd4f1c1b922cd47553","slug":"mevati-panchayat-meeting-dal-legislator-invited-to-the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवाती पंचायत की हुई बैठक, इनेलो विधायक ने रैली का दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवाती पंचायत की हुई बैठक, इनेलो विधायक ने रैली का दिया न्यौता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
panchayat
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यासीन मेव डिग्री कॉलेज, नूंह के प्रांगण में सोमवार को ऑल इंडिया मेवाती पंचायत की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नूँह से इनेलो विधायक व ऑल इंडिया मेवाती पंचायत के अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने की।
विज्ञापन
बैठक में मेवात के सैंकड़ो प्रमुख चौधरियान व मौजिजान ने भाग लिया। बैठक में इनेलो द्वारा 25 सितम्बर को करनाल में होने वाली सद्भावना-सम्मान-दिवस रैली की तैयारियों, डिंगरहेड़ी के जघन्य कांड व बीफ के मामले पर बारी-बारी चर्चा हुई।
विज्ञापन
हुसैन ने कहा कि 36 बिरादरी को ईद-उल-जुहा (बकरीद)की बहुत-बहुत मुबारकबाद और अल्लाह ताला से दुआ करता हूँ कि 36 बिरादरी का भाईचारा व देश में अमन-चैन बना रहे।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से इनेलो द्वारा 25 सितम्बर को करनाल में होने वाली सद्भावना-सम्मान-दिवस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की और रैली के लिए उनको जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद माना है कि गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं,जिसे रोका जाना चाहिए। लेकिन अब भाजपा सरकार पुलिस की वर्दी का सहारा लेकर बीफ सैंपल लेने के बहाने से मेवात में लोगों को भयभीत कर रही है तथा 36 बिरादरी के प्यार को बिगाड़ने का षडयंत्र रच रही है।
मेवात के हजारों परिवार जो बिरयानी बेचकर गुजर-बसर कर रहे थे, वे अब पुलिस के इस काले कारनामे से बेरोजगार हो गए हैं।