Delhi: मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर अगले साल से रफ्तार भरेगी मेट्रो, यात्रियों को होगी सुविधा
उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक बड़े हिस्से के आठ स्टेशनों से यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि करीब 70 किलोमीटर के दायरे में देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क (पिंक लाइन के विस्तार) कॉरिडोर पर अगले साल मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। 12.32 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर करीब 65 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस मेट्रो पर अगले साल नवंबर से यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा। इससे उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक बड़े हिस्से के आठ स्टेशनों से यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि करीब 70 किलोमीटर के दायरे में देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर होगा। इससे दिल्ली के सभी कोने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार और बस अड्डा कम समय में पहुंच सकेंगे।
इस कॉरिडोर पर मजलिस पार्क के नजदीक व्यस्त बाहरी रिंग रोड (डॉ. केबी हेगड़ेवार मार्ग) पर एक क्रॉसिंग का निर्माण किया जा रहा है। मजलिस पार्क और निर्माणाधीन बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के बीच इस क्रॉसिंग की 36 मीटर के स्पैन समेत चार पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इससे भीड़भाड़ और व्यस्त इलाकों से एक साथ हजारों वाहनों के साथ साथ मेट्रो में भी यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा।
बाहरी रिंग रोड पर क्रॉसिंग से पहुंच होगी आसान : इससे पहले भी कालकाजी मंदिर, पीतमपुरा, कड़कड़डूमा, छतरपुर मंदिर के नजदीक बाहरी रिंग रोड पर इसी तरह के क्रॉसिंग दिल्ली मेट्रो ने बनाए हैं। इससे उपर से मेट्रो और नीचे से वाहनों की निर्बाध आवाजाही होगी। इससे यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा। व्यस्त सड़क पर प्रस्तावित इस कॉरिडोर के सभी आठ स्टेशन एलिवेटेड होंगे। फिलहाल सूरघाट के पास मेट्रो निर्माण के लिए निर्माण चल रहा है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने सार्वजनिक सूचना जारी की थी। इसमें कहा गया है कि रोजाना निर्माण के सिलसिले में पत्थरों को तोड़ने और खुदाई के लिए धमाके किए जाते हैं।
मुकुंदपुर डिपो के विस्तार से दो कॉरिडोर की जरूरतें होंगी पूरी : दिल्ली मेट्रो अपने मुकुंदपुर डिपो की क्षमता बढ़ा रही है। फेज-4 के मजलिस पार्क-मौजपुर और जनकपुरी पश्चिम-आर के आश्रम मार्ग पर निर्माणाधीन कॉरिडोर की जरूरतें पूरी की जा सकेंगी। '
कॉरिडोर के 8 स्टेशन
मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर पर यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सोरघाट, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजरा और बुराड़ी स्टेशन हैं। बाहरी रिंग रोड के बीच सड़क के दो पिलर होंगे। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों को निर्माण के दौरान आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी।
दिल्ली के प्रमुख मार्केट स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान
फेज-4 के सबसे छोटे कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा की शुरुआत के पहले दिन से ही यात्रियों को चालक रहित मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी)के इस्तेमाल की सुविधा होगी। इसके अलावा भी स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। रिंग कॉरिडोर के तैयार होने से दिल्ली के तीनों आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों सहित कई प्रमुख बाजारों तक भी पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।