फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro will not be in service on holi till 2.30 pm in gurgaon

होली के दिन ढाई बजे तक स्थगित रहेगी मेट्रो सेवा

Wed, 23 Mar 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
metro will not be in service on holi till 2.30 pm  in gurgaon
मेट्रो

होली के मद्देनजर डीएमआरसी ने अपने परिचालन के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है। बृहस्पतिवार को पड़ने वाली होली को देखते हुए मेट्रो ने सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक यात्रियों के लिए अपनी सेवा स्थगित कर दिया है। डीएमआरसी की ओर से ऐसा निर्णय तकनीकी कारणों से लिया गया है।

विज्ञापन


होली के दिन अगर कोई दिल्ली या एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो के माध्यम से पहुंचना चाहता है तो उसे दोपहर ढाई बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। अगर इससे पहले कोई इन स्थानों पर जाना चाहता है तो उसे परिवहन का दूसरा विकल्प अपनाना पड़ेगा। होली के दिन डीएमआरसी मेट्रो के स्टेशनों पर फीडर बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। फीडर बस सेवा पूरे दिन के लिए बंद रहेगी। 
विज्ञापन

होली के दिन मेट्रो की सभी छह लाइनों पर इस अवधि में परिचालन बंद रहेगा। इस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। छह लाइनों के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की मेट्रो सेवा भी इस दौरान प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लाइन पर भी दोपहर ढाई बजे के बाद मेट्रो सेवा आरंभ हो पाएगी। डीएमआरसी प्रवक्ता कहना है कि यात्रियों को परिचालन में इस बदलाव की जानकारी दी जा रही है। जिससे कि किसी को जानकारी के अभाव में परेशानी नहीं हो। 


साइबर सिटी में खेली जाएगी ईको फ्रैंडली होली
साइबर सिटी में इस बार ईको फ्रैंडली होली खेली जाएगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

स्कूलों में भी विद्यार्थियों से गुलाल वाली होली खेलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका असर भी लोगों पर दिखाई देने जा रहा है। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर साइबर सिटी के बाजारों में भरपूर रौनक दिखी। लोगों ने खूब खरीददारी की।

सदर बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने दुकानों पर खरीददारी की। सभी के बीच हर्बल रंग और गुलाल का क्रेज सबसे अधिक है। बाजारों में लोग इसी की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब लोग केमिकल वाले रंगों से परहेज कर रहे हैं।

हर कोई हर्बल कलर की डिमांड कर रहा है। सदर बाजार, सेक्टर-14 मार्केट सहित अन्य बाजारों में पिचकारी की भी खूब बिक्री हुई। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष से इस वर्ष पिचकारी काफी कम बिकी।

स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ होली खेला। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-14 के विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ खूब होली खेली। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपने सहपाठियों के साथ होली मनाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

सर्राफा व्यापारी बिना रंग के होली मनाएंगे
नगर के सर्राफा व्यापारी इस बार बेरंग की होली मनाएंगे। पिछले 21 दिनों से चली आ रही हड़ताल के कारण व्यापारियों का कारोबार ठप पड़ा है। जिससे से व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा लागू आभूषणों पर एक्साईज ड्यूटी टैक्स के विरोध में सर्राफा व्यापारी बिना रंग के होली मनाने का फैसला लिया है। कारोबार ठप होने से आर्थिक हालात खराब है।

सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि सभी व्यापारी अपने घरों में होली का रंग नहीं लगाएंगे। होली वाले दिन किसी को रंग नहीं लगाने का फैसला लिया है।

होली के दिन सर्राफा व्यापारी काले झंडे व पट्टियां बांधकर हड़ताल करेंगे। एक तरफ  पूरा देश होली के रंग में रंगेगा। लेकिन सर्राफा व्यापारी काले झंडे लेकर अपनी मांग रखेंगे।

ग्राहकों को परेशानी
पिछले 21 दिनों चली आ रही सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
गांव सिरसका निवासी धर्मचंद का कहना है कि उसकी रिश्तेदारी में विवाह है। जिसके लिए उसने आभूषण बनवाने के लिए एक माह पहले ही आर्डर दिया हुआ था। हड़ताल होने के कारण आभूषण नहीं मिल रहे हैं। 

गांव हरचंदपुर निवासी राजपाल का कहना है कि उसे लड़की के लड़का होने पर छुछक लेकर जाना है। नवजात शीशु के लिए आभूषण बनवाए थे। लेकिन गहने हड़ताल होने के कारण नहीं मिले है। जिस वजह उन्हें खाली हाथ ही जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed