मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली सरकार को फेज-4 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) सौंपकर जल्दी स्वीकृति मांगी है। फेज-4 में 104 किलोमीटर के छह कॉरिडोर बनेंगे। इसमें चार नए व दो पुराने कॉरिडोर के एक्सटेंशन हैं।
मार्च 2015 तक डीपीआर को स्वीकृति मिलने पर सुलभ व सस्ते कांट्रैक्टर मिलने का हवाला रिपोर्ट में डीएमआरसी ने दिया है। एनसीआर का बड़ा नेटवर्क आपस में जुड़ जाएगा। मेट्रो का सबसे बड़ा 66 किमी का रिंग बनेगा जिसमें 12 इंटरचेंज स्टेशन होंगे।
मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट केअनुसार 104 किमी नेटवर्क में 37 किमी भूमिगत बनेगा।
पूरे नेटवर्क में 79 नए स्टेशन बनेंगे जिसमें 28 स्टेशन भूमिगत और एक जमीन पर होगा। निर्माण पूरा होने पर जहां नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद के कॉरिडोर सबसे बड़े मेट्रो रिंग से जुड़ेंगे, वहीं दिल्ली मेट्रो का जाल 434 किमी तक पहुंच जाएगा।
104 किमी नेटवर्क में 37 किमी भूमिगत बनेगा
रिपोर्ट बताती है कि सही समय पर दिल्ली सरकार और केंद्रीय मंत्रियों के समूह से स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य अप्रैल 2016 में शुरू करके मार्च, 2022 में खत्म करेंगे। इस निर्माण की अनुमानित लागत मार्च, 2014 की कीमत पर 32,399 करोड़ रुपये आंकी गई है, लेकिन निर्माण पूरा होने तक 49,997 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
डीएमआरसी ने यह भी साफ किया है कि दिल्ली सरकार सैद्धांतिक रूप से सात कॉरिडोर सुझाए थे, जिसमें से एक कॉरिडोर हटा दिया गया है। त्रिलोकपुरी से लोनी बॉर्डर तक के कॉरिडोर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा मोनोरेल के प्रोजेक्ट में प्रस्तावित है।
दिलशाद गार्डन से रिठाला की लाइन को आगे रिठाला-बवाना-नरेला तक बढ़ाया जाएगा। इससे बाहरी दिल्ली का बड़ा हिस्सा जुड़ जाएगा। वहीं, मुकुंदपुर से मौजपुर तक की लाइन से मेट्रो का रिंग पूरा होगा।
फेज-4 का प्रोजेक्ट: एक नजर में
104 किमी के छह कॉरिडोर प्रस्तावित, सिर्फ 37 किमी होगा भूमिगत
79 स्टेशन बनेंगे जिसमें 28 स्टेशन भूमिगत होंगे
434 किमी का मेट्रो नेटवर्क हो जाएगा फेज-4 पूरा होने पर
2016 के अप्रैल में शुरू होगा और मार्च 2022 में पूरा होगा
2021 तक 10 लाख, 2031 तक 18.6 लाख और 2041 तक 25.9 लाख यात्री मेट्रो में बढ़ेंगे।
32,399 करोड़ प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत है जो निर्माण पूरा होने तक 49,973 करोड़ रुपये खर्च होंगे
66 किमी का मेट्रो रिंग मुकुंदपुर-मुकुंदपुर तक का तैयार होगा
40 स्टेशन वाले रिंग में 12 इंटरचेंज स्टेशन होंगे।
फेज-चार में प्रस्तावित कॉरिडोर
कॉरिडोर.......................किमी.....स्टेशन
आरके आश्रम-जनकपुरी वेस्ट....28.92.......25
इंद्रलोक-दिल्ली गेट-इन्द्रप्रस्थ...12.58.........10
एयरोसिटी-साकेत-तुगलकाबाद...20.20.........15
लाजपतनगर-साकेत जी ब्लॉक..07.96........07
मुकुंदपुर-बुराड़ी-मौजपुर............12.54........06
रिठाला-बवाना-नरेला..............21.73.........16
कुल................................103.93.........79