{"_id":"5b925f18867a5501313c5ba8","slug":"metro-trial-continuously-noida-to-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का ट्रायल जारी, 30 किलोमीटर के रूट पर हैं 21 स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का ट्रायल जारी, 30 किलोमीटर के रूट पर हैं 21 स्टेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक करीब 30 किमी के पूरे ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल जारी है। अभी तक ट्रायल के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के मुताबिक, ट्रायल पूरी तरह से सफल हो रहा है। यह ट्रायल एक से दो माह तक चलता रहेगा।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि ग्रेनो डिपो स्टेशन से मेट्रो चलाई गई है। इस दौरान स्पीड का भी ध्यान रखा गया। ट्रायल के दौरान उतर कर ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया।
20 अगस्त 2015 को एनएमआरसी के नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था और 20 अगस्त 2018 को पूरे ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ा दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, ऊपर की पूरी लाइन चार्ज हो गई है। इलेक्ट्रिक का काम पूरा हो चुका है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं। इसमें नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 6 स्टेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन को सोलर पावर से भी बिजली मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर स्क्रीन डोर बनाए गए हैं।