फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro stopped at yamuna pul one lady fainted

यमुना पुल पर थमी दिल्ली मेट्रो, घुटन से महिला बेहोश

Mon, 09 Oct 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
metro stopped at yamuna pul one lady fainted
demo pic

रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से कश्मीरी गेट) पर रविवार सुबह ओवरहेड वायर (ओएचई) में तकनीकी समस्या आने के कारण मेट्रो की रफ्तार थम गई। इससे यात्रियों की जान पर बन आई। शास्त्री पार्क से कश्मीरी गेट की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही यमुना पुल से होकर गुजर रही थी उसी समय वह ठहर गई। अचानक मेट्रो रुकने से एसी भी बंद हो गया।

विज्ञापन


इससे मेट्रो के अंदर मौजूद यात्रियों का दम घुटने लगा। आनन-फानन में सीआईएसएफ व डीएमआरसी की क्विक रिस्पांस टीम ने ट्रेन का इमरजेंसी दरवाजा खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान नेहा जैन (30) बेहोश हो गई, जिसे तुरंत सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुबह 6:30 बजे मेट्रो शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से आगे बढ़ी और यमुना के ऊपर पुल पर खड़ी हो गई। एसी भी बंद हो गया। मेट्रो के दरवाजे भी बंद थे। थोड़ी देर बाद ही ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तुरंत सीआईएसएफ और डीएमआरसी की टीम ट्रैक के किनारे बने रैंप के जरिये ट्रेन वाली जगह पर पहुंची और इमरजेंसी दरवाजा खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद शास्त्री पार्क से इंटरचेंज के जरिये एक दूसरी ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो (कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क की ओर जाने वाले ट्रैक) पर बुलाई गई, जिससे यात्रियों को कश्मीरी गेट की तरफ भेजा गया। इस घटना से करीब एक घंटे तक मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहीं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed