{"_id":"59eb59644f1c1b71548b848a","slug":"metro-services-interrupted-in-peak-hour-as-train-panto-graph-got-stuck-in-overhead-wire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीक आवर में थमी रही मेट्रो की रफ्तार, दूसरी मेट्रो में भेजे गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक आवर में थमी रही मेट्रो की रफ्तार, दूसरी मेट्रो में भेजे गए यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
ब्लू लाइन (द्वारका से नोएडा/वैशाली) पर शनिवार सुबह सवा नौ बजे मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। द्वारका से नोएडा की तरफ जा रही मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ (बिजली की तार को छूने वाला उपकरण) राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पहले ओवरहेड वायर (ओएचई) में फंस गया।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रेन वहीं रुक गई। इसके चलते पूरी लाइन पर मेट्रो की रफ्तार थम गई। यात्रियों को उस ट्रेन से निकालकर दूसरी ट्रेन में भेजा गया। सेवाएं दोबारा से सुचारु रूप से चलाने के लिए करीब एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, सुबह 9:20 पर ट्रेन आरके आश्रम से राजीव चौक स्टेशन की ओर जा रही थी। राजीव चौक से ठीक पहले ट्रेन का पैंटोग्राफ ओएचई में फंस गया और ट्रेन वहीं रुक गई।
विज्ञापन
ट्रेन को खाली कराकर उसे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान ब्लू लाइन पर मरम्मत का काम चलने की वजह से मेट्रो को शॉर्ट लूप में चलाया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
भैया दूज पर लेट हुईं बहनें
मेट्रो सेवा रही बाधित
- फोटो : अमर उजाला
भैया दूज के चलते ट्रेनों में महिला यात्रियों की संख्या भी ज्यादा दी। ऐसे में मेट्रो से जो समय पर अपने गंतव्य पहुंचना चाह रहे थे, वह भी लेट हो गए।
डीएमआरसी के मुताबिक, यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए नोएडा/वैशाली से यमुना बैंक के बीच ट्रेन चलाई गई। इसी तरह द्वारका सेक्टर-21 से करोल बाग तक मेट्रो चलाई गई।
करोल बाग से यमुना बैंक के बीच ए लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सिंगल लाइन पर मेट्रो चलानी पड़ी। मसलन नोएडा से द्वारका या द्वारका से नोएडा व वैशाली जाने वालों को दो बार ट्रेन बदलनी पड़ रही थी।
द्वारका से आने वालों को पहले करोल बाग उतरना पड़ा, वहां से फिर यमुना बैंक के लिए ट्रेन मिली। यमुना बैंक से फिर बदलकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ रही थी। डीएमआरसी के मुताबिक, 10:05 पर मरम्मत कार्य पूरा कर दोनों लाइन पर ट्रेन चला दी गईं।