{"_id":"5b58a4034f1c1b44748b6cd8","slug":"metro-runs-from-greater-noida-to-noida-on-the-aqua-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक दौड़ी मेट्रो, 23 किमी तक का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक दौड़ी मेट्रो, 23 किमी तक का ट्रायल शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Aqua Line Metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो के 23 किलोमीटर तक का ट्रायल बुधवार से शुरू हो गया। इससे पहले यह ट्रायल 10 किलोमीटर तक हो रहा था। एक्वा लाइन पर बुधवार को ग्रेटर नोएडा के मेट्रो डिपो स्टेशन से नोएडा के सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन तक ट्रेन दौड़ाई गई। इससे पहले यह ट्रायल सेक्टर-147 मेट्रो स्टेशन तक हो रहा था।
विज्ञापन
हालांकि, अभी भी सेक्टर-71 तक मेट्रो का ट्रायल होना है। इसके बाद यह कुल 29.8 किलोमीटर का दायरा कवर कर लेगा, लेकिन अभी इसमें कुछ समय बाकी है।
फिलहाल, इससे आगे के ट्रैक पर सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा बिजली का काम भी चल रहा है। अभी तक पांच मेट्रो ट्रेनें ग्रेटर नोएडा आ चुकी हैं। एक और ट्रेन रास्ते में है।
विज्ञापन
इसके आने के साथ ही ट्रायल की गति और तेज होगी। अधिकारियों की मानें तो योजना के तहत जल्द से जल्द पूरे ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ाया जाएगा। दरअसल, मेट्रो को सितंबर में आम जनता के लिए खोलने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए 26 जुलाई को लखनऊ में सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी होनी है। इसमें सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर उच्चाधिकारी बातचीत करेंगे और योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद करेंगे।