{"_id":"694c17b1dfd914a4ab0e5d27","slug":"metro-phase-five-will-have-direct-metro-services-to-central-south-delhi-and-igi-t-1-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-117508-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेट्रो फेज-फाइव में सेंट्रल, साउथ दिल्ली और आईजीआई टी-1 तक होगी सीधी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेट्रो फेज-फाइव में सेंट्रल, साउथ दिल्ली और आईजीआई टी-1 तक होगी सीधी मेट्रो
विज्ञापन
-दिल्ली मेट्रो का अगला बड़ा कदम, फेज-5 (ए) में तीन नए कॉरिडोर को मिली मंजूरी
-16 किमी के नए मेट्रो नेटवर्क से कम होगी सड़क की भीड़ और प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो फेज-फाइव के तहत सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो जाएगी। इसमें सेंट्रल विस्टा क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगा, नए कर्तव्य भवन और सरकारी दफ्तरों में जाने वाले लाखों लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा। भारत मंडपम में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस कॉरिडोर से रोजाना करीब 60 हजार सरकारी कर्मचारी और 2 लाख आम लोगों को काम करने की जगह तक पहुंचने में आसानी होगी।
केंद्र सरकार का ये निर्णय दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करेगा। दिल्ली मेट्रो के फेज-5 (ए) के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी), एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (2.263 किमी) और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी) को मंजूरी मिली है। इसकी कुल लंबाई 16.076 किलोमीटर होगी। इस पर 12,014.91 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना को भारत सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एजेंसियां मिलकर पूरा करेंगी।
सेंट्रल दिल्ली के अहम इलाके मेट्रो से जुड़ेंगे
आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक के कॉरिडोर में बॉटनिकल गार्डन-आरके आश्रम मार्ग लाइन का विस्तार होगा। यह सेंट्रल विस्टा क्षेत्र को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे सेंट्रल दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा का समय भी बचेगा। इस सेक्शन पर आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ जैसे प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे। पहली बार सेंट्रल दिल्ली के इतने अहम इलाके एक ही मेट्रो कॉरिडोर से सीधे जुड़ेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत
दूसरे कॉरिडोर में एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक एरोसिटी-तुगलकाबाद लाइन का विस्तार होंगे। इससे साउथ दिल्ली के तुगलकाबाद, साकेत, छतरपुर, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज जैसे इलाकों को घरेलू हवाई अड्डे से सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव बेहद अहम होगा, क्योंकि अब उन्हें सड़क ट्रैफिक और जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज सेक्शन में सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन प्रस्तावित हैं, जबकि तीसरे कॉरिडोर पर एरोसिटी स्टेशन को आगे टर्मिनल-1 से जोड़ा जाएगा। इन तीनों विस्तारों में कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें 10 भूमिगत और 3 एलिवेटेड होंगे।
दिल्ली सरकार ने जताया आभार
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने इस मजूरी के लिए केंद्र सरकार और खासकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने में मदद करेगा। इससे ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण पर सीधा असर पड़ेगा। यह परियोजना दिल्ली में रहने और काम करने की सुविधा को बेहतर बनाएगी।
मेट्रो फेज-चार पर तेजी से चल रहा काम
फिलहाल दिल्ली मेट्रो का फेज-4 भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। फेज-4 में 111 किलोमीटर लंबा नेटवर्क और 83 स्टेशन शामिल हैं। इनमें से तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का करीब 80.43 फीसदी सिविल काम पूरा हो चुका है और इनके दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध रूप से शुरू होने की संभावना है।
65 लाख यात्रियों को सेवा दे रही मेट्रो
आज दिल्ली मेट्रो रोजाना औसतन 65 लाख यात्रियों को सेवा दे रही है। 8 अगस्त 2025 को एक दिन में 81.87 लाख यात्रियों ने सफर कर रिकॉर्ड बनाया था। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में 12 मेट्रो लाइनों पर करीब 395 किलोमीटर लंबा नेटवर्क संचालित हो रहा है, जिसमें 289 स्टेशन हैं। फेज-फाइव के नए कॉरिडोर जुड़ने के बाद दिल्ली मेट्रो की क्षमता और बढ़ेगी।