{"_id":"40d4376cdd1e5e4f427532e738150903","slug":"metro-mou-will-be-signed-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह साइन होगा मेट्रो का एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह साइन होगा मेट्रो का एमओयू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सोमवार से लेकर शनिवार के बीच किसी भी दिन दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन हो सकता है। जीडीए अधिकारियों ने एमओयू की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस इंतजार कैबिनेट बैठक के मिनट्स का है।
विज्ञापन
अधिकारियों को सोमवार तक मिनट्स आने की उम्मीद है। इसके बाद एमओयू के लिए शुभ मुहूर्त तय कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। एमओयू के दौरान डीएमआरसी चेयरमैन मंगू सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों एमओयू को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तक कैबिनेट के मिनट्स जीडीए नहीं पहुंचे थे। मिनट्स मिलने के बाद उसका अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
मिनट्स के अनुरूप एमओयू के लिए जरूरी ड्राफ्टिंग होगी। सोमवार से ही डीएमआरसी के साथ एमओयू का दिन तय करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। किसी शुभ मुहूर्त में सेकेंड फेज मेट्रो का एमओयू साइन किया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मिनट्स आने के बाद एमओयू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले सप्ताह किसी भी दिन एमओयू साइन किया जाएगा।