द्वारिका नोएडा रूट पर सुस्त हुई मेट्रो, लोग बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमेटिक सिग्नल में खराबी से द्वारिका नोएडा रूट पर मेट्रो मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद से देर से चल रही है। यमुना बैंक से मेट्रो बदलकर नोएडा और वैशाली जाने वालों की भीड़ यमुना बैंक पर जुटी रही।
ब्लू लाइन मेट्रो सर्विस लेट होने से वैशाली नोएडा और द्वारिका तक करीब 50 किलोमीटर तक रूट प्रभावित रहा। पिछले एक महीने में मेट्रो लेट होने का यह चौथा मौका है, जिसका खामियाजा रोज यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
जनवरी शुरू होते ही प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच मेट्रो में आए तकनीकि खराबी से घंटो यात्री फंसे रह गए थे। इसके बाद इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक ट्रैक में खराबी आई।
ट्रैक में ही खराबी आने से नोएडा रूट की मेट्रो घंटो लेट चली। आज फिर वही दृश्य है जब सुबह लोग द्वारिका और नोएडा रूट पैर ऑफिस के लिए स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि इस रूट पर जाने के लिए अभी लंबा इन्तजार करना होगा।