{"_id":"58fe13a54f1c1b9228c0c0c4","slug":"metro-fair-can-increase-after-mcd-election-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव परिणाम के अगले दिन ही बढ़ सकती है मेट्रो में सफर करने वालों की परेशानी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव परिणाम के अगले दिन ही बढ़ सकती है मेट्रो में सफर करने वालों की परेशानी!
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Apr 2017 03:15 PM IST
सार
-चौथी किराया निर्धारण समिति ने किराया वृद्धि के साथ कमाई बढ़ाने की दी है कई सिफारिशें
-मेट्रो स्टेशन पर क्लॉक रूम, ट्रेन में लगेज केबिन और घर व ऑफिस बनाकर बिना किराया राजस्व बढ़ाने की भी सिफारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम बुधवार को आएंगे और अगले दिन बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो रेल के चौथे किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों पर मुहर लगेगी। नया किराया मई के पहले पखवाड़े से लागू हो सकता है।
किराया निर्धारण समिति ने न्यूनतम किराया 8 रुपये से 10 रुपये व अधिकतम 30 रुपये से 50 रुपये करने की सिफारिश के अलावा यात्रियों पर भार कम करने के लिए सिंगापुर, हांगकांग मेट्रो की तर्ज पर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, मेट्रो स्टेशन पर क्लॉक रूम, एयरपोर्ट मेट्रो में लगेज केबिन लगाने और हाउसिंग व कॉमर्शियल निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की सिफारिश भी दी है।
सूत्रों के अनुसार डीएमआरसी बोर्ड की 27 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है, जिसमें चौथी मेट्रो किराया निर्धारण समिति की रिपोर्ट पर मुहर लगनी तय मानी जा रही है। इससे पहले समिति की रिपोर्ट मेट्रो बोर्ड के एजेंडे में दो बार पहले भी रखी गई थी लेकिन एमसीडी चुनाव को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
अब एमसीडी चुनाव के लिए मतदान हो चुका और 26 अप्रैल को परिणाम आने के साथ ही आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड की मुहर लगने के बाद दिल्ली सरकार और फिर केन्द्र से मंजूरी के बाद जल्द अधिसूचना जारी होगी। डीएमआरसी की कोशिश है कि मई के पहले पखवाड़े से नया किराया लागू हो।

रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर किराए में छूट की सिफारिश
समिति ने कई सिफारिश दी है, जिसमें ऑफ पीक ऑवर, रविवार और राष्ट्रीय अवकाश (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) को 20 से 50 फीसदी किराए में छूट की राहत वाली खबर है। छूट की सिफारिशें ऑपरेशन सिस्टम में बदलाव के बाद लागू होंगी।
साथ में जनवरी, 2019 से हर साल किराया बढ़ाने की सिफारिश भी है। किराया स्लैब घटाने से 32 किमी की दूरी पार करते ही अधिकतम 50 रुपये किराया चुकाना होगा। इससे पहले मेट्रो किराया सितंबर, 2009 में बढ़ा था।

किराया निर्धारित समिति की मुख्य सिफारिशें
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
-यूनिफाइड मुंबई मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथोरिटी और सिंगापुर के लैंड ट्रांसपोर्ट अथोरिटी की तर्ज पर यूनिफाइड अथोरिटी निर्माण की सिफारिश।
-किराया ज्यादा ना बढ़ाना पड़े इसलिए प्रॉपटी डेवलपमेंट हाउसिंग व कॉमर्शियल स्पेस से हांगकांग मेट्रो की तर्ज पर राजस्व बढ़ाने की सिफारिश ।
-इंटरचेंज स्टेशन को मल्टीमॉडल स्टेशन के तौर पर डिजाइन करके सभी तरह के परिवहन को जोड़ने की सिफारिश की।
-मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण दूर करने की सिफारिश।
किराया वृद्धि में स्लैब स्तर पर क्या हैं सिफारिश
किमी पुराना किराया प्रस्तावित अगले साल
0-2 8 10 10
2-5 11 15 20
5-12 15 20 30
12-21 21 30 40
21-32 26 40 50
32 से ज्यादा 26-30 50 60