{"_id":"1479377d5adef22565cda920adf72588","slug":"metro-casting-yard-builds-in-noida-sector-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर 51 में बनेगा मेट्रो का कास्टिंग यार्ड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर 51 में बनेगा मेट्रो का कास्टिंग यार्ड!
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 20 May 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज रूट पर काम आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएमआरसी ने प्राधिकरण से कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए अस्थाई तौर पर 55 हजार वर्ग मीटर जमीन मांगी है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों पीके अग्रवाल व अखिलेश सिंह के साथ बैठक में डीएमआरसी ने जमीन देने की मांग रखी।
इससे पहले डीएमआरसी ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन देने को कहा था, मगर अब ज्यादा जमीन की जरूरत बताते हुए 55 हजार वर्ग मीटर की मांग की है।
कास्टिंग यार्ड में रूट के निर्माण के लिए मैटेरियल रखा जाएगा। यहीं पर बीम तैयार किया जाएगा। डीएमआरसी ने यह जमीन दस किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण सेक्टर 51 की तरफ खाली भूखंड को कास्टिंग यार्ड के लिए देने पर विचार कर रहा है।
प्रस्तावित कास्टिंग यार्ड का इस्तेमाल फिलहाल कालिंदी कुंज रूट के लिए किया जाना है, मगर सिटी सेंटर से सेक्टर 62 के रूट के निर्माण के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें, कि इस रूट का एमओयू तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट से अंतिम मुहर लगनी है। 3.96 किलोमीटर इस लंबे रूट को बनाने में 845 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा करने का लक्ष्य 2016 तय किया गया है।
दिल्ली की तरफ से काम शुरू हो चुका है। बैठक में प्राधिकरण के एके गोयल, परियोजना अभियंता एससी मिश्र व आरएस राघव, डीजीएम डीबी मलिक भी मौजूद रहे।