फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro Airport Express Line ready for extension from IGI to IICC

Delhi Metro: आईजीआई से आईआईसीसी तक विस्तार के लिए मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तैयार

Sun, 01 Jan 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 10:12 AM IST
सार

जी-20 से पहले इस कॉरिडोर पर मेट्रो के विस्तार से न केवल देश विदेश के मेहमानों को कंवेंशन सेंटर में पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा होगी, बल्कि आसपास की आबादी को भी पहली बार मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Metro Airport Express Line ready for extension from IGI to IICC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली को संवारने की हर तरफ तैयारी चल रही है। मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) विस्तार के लिए तैयार है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर के दायरे में विस्तार के बाद यात्रियों को साल 2023 में आईआईसीसी तक मेट्रो में सफर का मौका मिल सकेगा। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो स्टेशन सहित तमाम बुनियादी सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


हरी झंडी मिलते ही जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कंवेंशन सेंटर तक मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि जी-20 से पहले इस कॉरिडोर पर मेट्रो के विस्तार से न केवल देश विदेश के मेहमानों को कंवेंशन सेंटर में पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा होगी, बल्कि आसपास की आबादी को भी पहली बार मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका के सेक्टर-25 में आईआईसीसी का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इससे आसपास के सेक्टरों सहित गुरुग्राम के लिए भी सड़क मार्ग है। फिलहाल यात्रियों को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका के सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सुविधा है। दो किलोमीटर के विस्तार के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की लंबाई 24.7 किमी हो जाएगी। यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सीधे आईआईसीसी तक पहुंचने का मौका मिल सकेगा। द्वारका सेक्टर-21 से मेट्रो नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक जाती है।

फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर 30 फीसदी हो चुका है निर्माण : मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत तीन कॉरिडोर पर फिलहाल काम चल रहा है। इनमें तुगलकाबाद-एयरोसिटी, जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम और मौजपुर-मजलिस पार्क पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 

तीनों कॉरिडोर पर फिलहाल करीब 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने से फरीदाबाद और नोएडा के यात्री भी कम समय में एयरपोर्ट या आईआईसीसी तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

आईआईसीसी में होंगी कई और सुविधाएं भी
द्वारका सेक्टर-25 स्थित आईआईसीसी स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद आईआईसीसी की शुरुआत का इंतजार है। डीएमआरसी के मुताबिक सेवाएं शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। हरी झंडी मिलते ही यात्रियों को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित कॉरिडोर पर सफर का मौका मिल जाएगा। स्टेशन भूमिगत है और आईआईसीसी के पहले चरण में शुरुआत होते ही यात्रियों को कंवेंशन सेंटर, एक्जीबिशन हॉल, पार्किंग सहित कई और सुविधाएं मिलने लगेंगी।

स्टेशन पर पांच एंट्री-एग्जिट गेट
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार के बाद इस पर सात स्टेशन होंगे। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एयरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका सेक्टर-21 के बाद आईआईसीसी मेट्रो स्टेशन होंगे। स्टेशन में प्रवेेेश और निकास के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए 14 एस्केलेटर और पांच लिफ्ट लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए स्टेशन पर फुल-हाइट प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए गए हैं ताकि मेट्रो के पहुंचने या रवाना होने के बाद प्लेटफॉर्म पर बनाए गए गेट स्वतः बंद हो जाएंगे।

ये चल रहीं तैयारियां

धौला कुआं से एयरपोर्ट के बीच आठ किलोमीटर के दायरे में चल रहा है सौंदर्यीकरण।
आगंतुकों के लिए सड़क के दोनों तरफ काला पत्थर और सफेद पत्थर के शेर की मूर्तियां लगेंगी।
इलेक्ट्रिक बसों से मेहमानों के लिए सफर होगा आसान।
मेट्रो और बसों में एनसीएमसी कार्ड की होगी सुविधा।
10 लाख पौधे लगाने के साथ ही प्रमुख चौराहों, गोल चक्कर और फ्लाईओवर और सड़कों का सौंदर्यीकरण।
कश्मीरी गेट के आसपास के क्षेत्र से भिखारियों को रैन बसेरों में किया जाएगा स्थानांतरित। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर की परिवहन सुविधा, 5जी नेटवर्क, लास्ट माइल कनेक्टिविटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed