फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro Accident: A large part of the slab fell on Vinod's head.

Metro Accident : विनोद के सिर पर गिरा था स्लैब का बड़ा हिस्सा, धड़ाम के साथ जमींदोज हुई मेट्रो स्टेशन की दीवार

Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
सार

अचानक धड़ाम की तेज आवाज आई और मेट्रो स्टेशन की दीवार का मलबा वाहन चालकों पर गिरने लगा। इन तीनों के अलावा अन्य लोग भी मलबे की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Metro Accident: A large part of the slab fell on Vinod's head.
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार सुबह के करीब 11 बजे थे। संदीप भांजे अजीत और दोस्त मोनू के साथ स्कूटी से इंद्रापुरी, लोनी की ओर जा रहे थे। अचानक धड़ाम की तेज आवाज आई और मेट्रो स्टेशन की दीवार का मलबा वाहन चालकों पर गिरने लगा। इन तीनों के अलावा अन्य लोग भी मलबे की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


दीवार का कुछ हिस्सा रह-रहकर गिर रहा था। दूर खड़े लोगों ने देखा कि कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए हैं। लाल रंग की जिस स्कूटी पर विनोद कुमार सवार थे, उस पर दीवार की स्लैब का बड़ा हिस्सा गिरा था। कुछ देर बाद मलबा गिरना बंद हुआ तो लोग मदद के लिए भागे।
विज्ञापन


मलबा गिरने की आवाज सुनकर गोकुलपुरी थाने के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पांचों घायलों को बाहर निकाला। चंद ही मिनटों में पीसीआर और एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। विनोद के सिर में गंभीर चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था। विनोद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर बेटे सागर को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद बाकी घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर दी। बाद में क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। जिला पुलिस उपायुक्त के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मलबा हटाकर सड़क को खोल दिया गया।


गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा इलाज
चारों घायलों का इलाज पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घटना के बाद अस्पताल में पांच मरीज आए थे। इनमें से एक को मृत लाया गया था, जबकि चार अन्य के पैर में चोट लगी है। वहीं, हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि चारों के पैर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद से मरीज डरे हुए हैं। पूरी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed