{"_id":"6a0263028c69a3051503d524","slug":"meteorological-department-predicted-light-rain-in-delhi-today-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए दिल्लीवासियों के पसीने, आज फिर हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए दिल्लीवासियों के पसीने, आज फिर हल्की बारिश के आसार
Tue, 12 May 2026 04:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 12 May 2026 04:45 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
मई की शुरुआत में आंधी व हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, आज 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश का भी अनुमान है। 15 मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू होगी। 16 व 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
15 से बढ़ेगा तापमान