फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued yellow alert for rain in Delhi on March 1 and March 2

दिल्ली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट: राजधानी में सुबह-शाम ठंड बरकरार, NCR में गाजियाबाद की हवा सबसे स्वच्छ

Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को सुबह पारा गिरेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for rain in Delhi on March 1 and March 2
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जाने लगा है। दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। लेकिन, सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। एक मार्च और दो मार्च को हल्की बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम है। उधर, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को सुबह का पारा गिरेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। जाफरपुर में 9.5 व लोधी रोड में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 26.4, आया नगर में 25.9 व लोधी रोड में 25.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति बढ़ने से मध्यम श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण का स्तर
राजधानी में हवा की गति बढ़ने से वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सुबह से आसमान साफ रहा। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को औसतन 10 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, गुरुवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा पूर्व दिशा से चल सकती हैं। हवा गति 14 किमी रहने के आसार है। शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 16 से 32 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

गाजियाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 110 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 144, नोएडा में 120, गुरुग्राम में 142 व फरीदाबाद में 150 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed