फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued yellow alert for rain in Delhi on Friday

Weather Alert: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, चिपचिपी गर्मी ने किया तंग; दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी

Fri, 26 Jul 2024 04:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Jul 2024 04:01 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for rain in Delhi on Friday
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है। इससे लोग चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में हुई। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.1 एमएम और शाम साढ़े बजे तक 1.4 एमएम बारिश हुई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। वहीं, दोपहर में बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। सफदरजंग में 1.4 एमएम, मयूर विहार में 2.5 एमएम, लोदी रोड में 1.2, पूसा व पीतमपुरा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 67 फीसदी रहा।

विज्ञापन

रिज में 35 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम व आया नगर में 35.2, लोदी रोड में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 86 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 99, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 106, गुरुग्राम में 148 व फरीदाबाद में 146 एक्यूआई रहा।

गुरुवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---36.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26.2 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27 डिग्री सेल्सियस

बारिश से कई जगह हुआ जलभराव व पेड़ गिरे
राजधानी में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। रामपुरा रेलवे अंडरपास पूरी तरह डूब गया। ऐसे में इसे बंद करना पड़ा। यहां काफी बच्चे नहाते भी दिखे, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। एमसीडी के अनुसार, आरकेपुरम स्थित सेक्टर-12, ईस्ट पटेल नगर, रोहिणी सेक्टर-28, बहादुर शाह जफर मार्ग, राणा जी एंक्लेव नजफगढ़, बुराड़ी, ओखला गांव, करोल बाग, सरिता विहार, फतेहपुर बेरी, पुल पहलाद पुर, जोंती आदि जगह जलभराव हुआ। इसके अलावा रामपुरा, रणहोला, त्रीनगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, कालकाजी व डाबड़ी में पेड़ गिर गए। सभी जगह पानी निकालने की कार्रवाई तत्काल की गई। सड़कों व गलियों में गिरे पेड़ों को भी हटा दिया गया। 

पहाड़ों पर हो रही बारिश, यमुना के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए दिल्ली का बाढ़ एवं सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति अभी सामान्य है। 
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर 202.43 मीटर रहा। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 352 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग तैयार है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर पहुंचते ही चेतावनी जारी कर दी जाएगी। साथ ही, निचले इलाकों को खाली करवा दिया जाएगा। विभाग यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed