मानसून की एंट्री से भीगी दिल्ली: आज से बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पालम, आया नगर, लोधी रोड सहित अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं दोपहर में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश हुई।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।
वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पालम में सबसे ज्यादा 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं आया नगर में 9.2 एमएम बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम बारिश के अलावा बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: साड़ी-बिंदी और सर्जरी: दिल्ली में ट्रांसजेंडर बन रह रहे पांच बांग्लादेशी पकड़े, इस काम के लिए इस्तेमाल करते एप