फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department is preparing to deal with changing rain pattern

झमाझम बारिश की तैयारी: बादलों की होगी और ऊंचाई, क्लाउड सीडिंग भी; बदलते बारिश पैटर्न से निपटने का IMD का प्लान

Wed, 21 May 2025 06:27 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 May 2025 06:27 PM IST
सार

मौसम विभाग बारिश के बदलते पैटर्न की तैयारी कर रहा है। विभाग क्लाउड सीडिंग के जरिए काम करेगा। ताकि जहां ज्यादा कम बारिश हो रही है। वहां अच्छी बारिश कराई जा सके। 

विज्ञापन
Meteorological Department is preparing to deal with changing rain pattern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Photo

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव मौसम चक्र को प्रभावित करने के साथ ही बारिश के पैटर्न को भी बदल रहे हैं। मात्रा के लिहाज से भले ही अभी भी पूरे साल और मानसून के दौरान सामान्य बारिश हो रही हो, लेकिन इसका वितरण असमान हो गया है। 

विज्ञापन

कहीं बारिश बहुत ज्यादा हो रही है, तो कहीं बहुत कम। इसके अलावा, भूजल स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा। कृषि क्षेत्र के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। भविष्य में इस समस्या के गंभीर होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग क्लाउड सीडिंग तकनीक पर काम करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए मौसम विभाग की शोध शाखा भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे में क्लाउड चैंबर स्थापित कर रही है। इस चैंबर में बादलों पर शोध किया जाएगा।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों का आधार आमतौर पर धरती की सतह से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर होता है। लेकिन, उनकी ऊंचाई 12 से 13 किलोमीटर तक हो सकती है। अब देश को ऊंचाई में होने वाले बदलावों के लिए तैयार किया जाएगा। 

इसमें नमी, हवा की गति और तापमान का आकलन शामिल होगा। बादलों का घनत्व कम करने के लिए उन इलाकों की ओर अधिक बारिश वाले बादलों को भेजने की कोशिश की जाएगी, जहां बारिश कम होती है। साल दर साल बारिश का पैटर्न बदल रहा है। इस पैटर्न को समझने और इस बदलते पैटर्न से निपटने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: National Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी ने 142 करोड़ कमाए, ED का बड़ा दावा; प्रथम दृश्य में बनता है ये मामला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed