फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department forecast rain in Delhi-NCR for three days

दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, तारीख देखकर ही बनाए बाहर का प्लान

Wed, 01 Apr 2026 09:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Apr 2026 09:53 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को बारिश नहीं होगी, लेकिन आंशिक रूप से हल्के बादल रहने से मौसम सुहावना रहेगा। 

विज्ञापन
Meteorological Department forecast rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। इसके बाद दो अप्रैल को बारिश नहीं होगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी बारिश का अनुमान है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को बारिश नहीं होगी, लेकिन आंशिक रूप से हल्के बादल रहने से मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33 और पालम में 32.8 और लोधी रोड़ में 33.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में बरकरार हवा, बुधवार को एक्यूआई 113 दर्ज
दिल्ली में बीते मंगलवार को हुए बारिश के बावजूद भी हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 58 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 133 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 130, गुरुग्राम और नोएडा में 94 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 78 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3400 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 14000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 98.8 और पीएम2.5 की मात्रा 42.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed