फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meri bus dot com service starts for gurgaon

गुड़गांव ऑफिस जाने वालों के लिए बस सर्विस शुरू

Sat, 19 Apr 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Apr 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
meri bus dot com service starts for gurgaon

दिल्ली से रोजाना गुड़गांव आने वालों के लिए मेरी बस डॉट कॉम बेहतर बस सेवा देगी। इसका सबसे अधिक लाभ गुड़गांव के कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले हजारों लोगों को होगा।

विज्ञापन


शनिवार को डीएलएफ सिटी क्लब फेज-4 में इस बस सेवा की लांचिंग की गई। इसका उद्घाटन गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने किया। यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। बस में सीटों का रिजर्वेशन होगा। इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


मेरी बस डॉट कॉम के डायरेक्टर संजीव कक्कड़ का कहना है कि दिल्ली से गुड़गांव रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के अलावा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अपने पसंद की सीट खुद बुक करा सकते हैं। यह बसें दिल्ली के 12 स्थानों से मिलेंगी, जो गुड़गांव के साइबर सिटी तक जाएंगी। यात्रियों के  लिए एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है।


यह है किराया
किराए की श्रेणी को तीन जोनाें बांटा गया है। जोन वन 25 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वालों को महीने में 3999 रुपये खर्च करने होंगे। जोन दो में 26 से 35 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले को 4499 और जोन तीन में 36 किलोमीटर या उससे अधिक वाले को महीने में 4999 रुपये प्रतिमाह किराए के रूप में चुकाना होगा।


बस का रूट और समय

बस रूट

समय

आनंद विहार टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

अवंतिका टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

बदरपुर टू साइबर सिटी

सुबह 7:15 से 8:45 बजे

बुराडी टू साइबर सिटी

सुबह 6:45 से 8:45 बजे

दिलशाद गार्डन टू साइबर सिटी

सुबह 6:45 से 8:45 बजे

जहांगीरपुरी टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

मयूर विहार-3 टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

मॉडल टाउन टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

पश्चिम विहार ईस्ट टू साइबर सिटी

सुबह 7:15 से 8:45 बजे

रोहिणी-16 टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

रोहिणी-17 टू साइबर सिटी

सुबह 7:00 से 8:45 बजे

सरिता विहार टू साइबर सिटी

सुबह 7:15 से 8:45 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed