{"_id":"68d404245d97d193cd0bdf39","slug":"mental-health-awareness-program-conducted-in-the-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-106219-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा स्वस्थ नारी सुरक्षित परिवार अभियान का आठवां दिन
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में स्वस्थ नारी सुरक्षित परिवार अभियान के आठवें दिन विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं का स्वास्थ्य व कल्याण रहा। इस अवसर पर ईएनटी, फिजियोथेरेपी, मनोचिकित्सा, बाल रोग, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी रोग सहित कई विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रमों में महिला रोगियों को निशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा प्रदान की गई। मनोचिकित्सा विभाग द्वारा बाल आदर्श विद्यालय और लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बाल रोग विभाग में बच्चों की ऊंचाई, वजन, बीएमआई, रक्तचाप, इसीजी सहित व्यवहार संबंधी समस्याओं की जांच की गई। नेत्र विभाग में आंखों से जुड़े रोग की जांच की गई। इसके अलावा, रेडियोलॉजी विभाग ने स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए मैमोग्राफी और स्व-परीक्षण पर विशेष जानकारी दी। साथ ही, स्त्री रोग और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर) और एचपीवी टीकाकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए एक नया एकल-खिड़की सहायता केंद्र का उद्घाटन रहा, जो मार्गदर्शन, पंजीकरण एवं सहायता की सुविधा प्रदान करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन