फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Men's possession in the women's coach.

शटल के महिला कोच में पुरुषों का कब्जा, नहीं चढ़ सकी महिलाएं

Thu, 24 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Men's possession in the women's coach.
रेल - फोटो : अमर उजाला

तमाम शिकायतों के बाद भी मथुरा शटल के महिला कोच को पुरूष यात्रियों से निजात नहीं मिल पा रही है। परिणाम यह है कि बल्लभगढ़ स्टेशन पर महिला यात्रियों को चढना न केवल मुश्किल होता है बल्कि कई बार कोच में चढने से भी वंचित रह जाती हैं। मंगलवार की रात इस ट्रेन में कुछ ऐसा ही नजारा रहा।

विज्ञापन


मंगलवार की रात 64910 मथुरा शटल जैसे ही बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची, महिला कोच में पुरूष यात्री भर गए। प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।
विज्ञापन


परिणाम यह हुआ कि कई महिलाएं भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ नहीं पाई। जो महिलाएं पहले से ही कोच में बैठी थी उन्हें असावटी और पलवल उतरने के दौरान धक्के भी खाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन महिला यात्री इन समस्याओं से जूझती रहती हैं। आरपीएफ और जीआरपी कर्मी आंखें बंद किए रहते हैं। ये हाल तब है जबकि इस ट्रेन की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से हो चुकी है, बावजूद महिला कोच की सुरक्षा फुलप्रूफ नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed