फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Melania trump tweet about delhi government school happiness class amid coronavirus pandemic outbreak sisodia thanks her

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच मेलानिया ट्रंप को क्यों आई हैप्पीनेस क्लास की याद, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 14 Apr 2020 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Melania trump tweet about delhi government school happiness class amid coronavirus pandemic outbreak sisodia thanks her
मेलानिया ट्रंप - फोटो : अमर उजाला।

पूरी दुनिया समेत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना वायरस की मार झेल रहे अमेरिका में 10 हजार से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस बीच अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चलने वाले हैप्पीनेस क्लास की याद आई है। इसकी तारीफ में मेलानिया ने एक ट्वीट भी किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मेलानिया ने अपने भारत दौरे पर दिल्ली के सरकारी स्कूल का भी दौरा किया था जहां उन्होंने हैप्पीनेस क्लास में भी शिरकत की थी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और चुनौतियों के संदर्भ में मेलानिया ट्रंप ने ट्वीट कर इस समय में हैप्पीनेस क्लास की जरूरत पर बल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलानिया ने ट्वीट में लिखा है- 'फरवरी माह में भारत दौरे के समय दिल्ली सरकार के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास ने मुझे बेहद प्रभावित किया था। फिलहाल असामान्य चुनौती के दौर में मन और शरीर दोनों का ध्यान रखकर हमें अपना ख्याल रखने की कोशिश करनी चाहिए।' मेलानिया ने यह ट्वीट एक खबर के लिंक को शेयर करते हुए किया था जिसमें मनीष सिसोदिया ने एलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावक बच्चों की हैप्पीनेस क्लास घर पर ही लेंगे।

मेलानिया ट्रंप के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मनीष सिसोदिया ने उनका धन्यवाद दिया और कहा कि, हम आपकी यात्रा के लिए आभारी हैं। आपका हमारे स्कूल में आना गर्व की बात है। ऐसी असामान्य परिस्थितियों में जब सभी घर में रहने को मजबूर हैं, तब 'घर में हैप्पीनेस क्लास' हमारे रिश्तों को सुदृढ़ करने और भावनात्मक मजबूती प्रदान करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed