फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meghwal said in Amar Ujala Samvad - Will win in Haryana, wooden pot is heated only once

Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद में मेघवाल ने कहा- हरियाणा में जीतेंगे, एक बार ही चढ़ती है काठ की हांडी

Wed, 04 Sep 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 05:46 AM IST
सार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि राजस्थान में हार के कुछ स्थानीय कारण रहे तो कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ भी एक वजह रहा। इनका नुकसान भाजपा को लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Meghwal said in Amar Ujala Samvad - Will win in Haryana, wooden pot is heated only once
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा में जीत की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी कहानियां गढ़ रही है। जनता सब समझ चुकी है। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि राजस्थान में हार के कुछ स्थानीय कारण रहे तो कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ भी एक वजह रहा। इनका नुकसान भाजपा को लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने झूठ फैलाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने फेक नरेटिव(झूठी कहानियां) फैलाने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाए जाने की जरूरत पर बल दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि माइक बंद का उनका झूठ सामने आ ही चुका है। स्पीकर के बीच बोलने पर सदस्य का माइक खुद ही बंद हो जाता है। संविधान बदलना और जातिगत जनगणना भी इसी तरह है। जातिगत जनगणना अगर जरूरी है तो 2011 में ही कांग्रेस ने अपनी सरकार में क्यों ऐसा नहीं किया। यह सब सत्ता में आने के लिए है। 1951 में डॉ. आंबेडकर ने नेहरू सरकार में ओबीसी आयोग नहीं बनने पर इस्तीफा दिया था। राजीव गांधी खुद जातिगत जनगणना के विरोध में संसद में बोले हैं। अब राजनीतिक फायदे के लिए राहुल गांधी अपनी ही पार्टी का स्टैंड बदल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि उड़ीसा में 21 में से 20 सीट हम जीते, आंध्र में पहली बार सरकार बनाई है। नेहरू के बाद कोई लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है। ये तो चाहते ही नहीं थे कि गांव से आकर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बने। संसद चलाना पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। पहले सत्र में दिक्कत हुई, बजट सत्र में बेहतर सदन चला। हमारा फ्लोर प्रबंधन शानदार है। हम जरूरत होने पर विपक्ष के सदस्यों से बात भी करते हैं। लोकतंत्र में संवाद बंद नहीं होना चाहिए। 2047 में विकसित भारत बने, इसके लिए मोदी सरकार नीति बनाकर काम कर रही है।

न्याय व्यवस्था में कर रहे बदलाव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृत काल में यह महसूस हुआ कि अंग्रेजों के जमाने के कानून बदलने की जरूरत है। तभी एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दण्ड संहिता सहित तीन कानून लागू किए। न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट के सामने एक विश्लेषण पेश किया है। सुझाव दिया है कि जितने पुराने मामले लंबित हैं, उनका साल के आधार पर वर्गीकृत किया जाना चाहिए। इससे पुराने लंबित मामलों में कमी आयेगी।


चुनावी एजेंडा भी हो पूरा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाई, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, ये काम पूरे हुए, यूसीसी लागू करने का काम भी पूरा होगा। नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन का प्रस्ताव राज्यसभा, लोकसभा से पास हुआ, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिव्यू में इसे रद्द कर दिया। अभी भी हम प्रयास कर रहे हैं।

  • यूपी में गाड़ी पलटने पर बोले, कानूनी प्रक्रिया जरूरी : एक सवाल के जवाब में उन्होंने यूपी में बुलडोजर नीति और गाड़ी पलटने के जस्टिस पर उन्होंने कहा कि सब कुछ कानूनी प्रक्रिया से होना चाहिए। अगर कुछ गलत है तो उसके लिए कोर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed