फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mega PTM in MCD schools on September 6

Delhi NCR News: एमसीडी के स्कूलों में छह सितंबर को मेगा पीटीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
पीटीएम के दिन स्कूल परिसरों में चलेगा सफाई अभियानअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर राजा इकबाल सिंह ने घोषणा की है कि एमसीडी के सभी स्कूलों में छह सितंबर को मेगा पेरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करना, छात्रों की पढ़ाई की समीक्षा करना और स्कूलों में चल रही शैक्षिक गतिविधियों व सुधार योजनाओं की जानकारी देना है।
महापौर ने बताया कि मेगा पीटीएम के दौरान सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड के स्कूलों में मौजूद रहेंगे और अभिभावकों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नागरिक सहभागिता बढ़ाना एमसीडी की प्राथमिकता है और यह पीटीएम उसी दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन

शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि मेगा पीटीएम के दिन दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत स्कूल परिसरों की सफाई भी कराई जाएगी। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महापौर और शिक्षा समिति अध्यक्ष ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस मेगा पीटीएम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्कूलों के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed