फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meeting in the park because of social distancing

कोरोना इफेक्ट: पार्क में लग रही पुलिस-पब्लिक की चौपाल

Wed, 15 Jul 2020 03:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jul 2020 03:05 PM IST
सार

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पलान करते हुए पार्क में हो रही बैठक 
  • जनसंवाद में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने के मद्देनजर उठाया गया कदम 

विज्ञापन
Meeting in the park because of social distancing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना संकट के बीच पुलिस भी कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए नए-नए तरकीब तलाश रही है। पुलिस पार्कों में बैठक कर आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की सुनवाई कर रही है। संवाद के दौरान पार्कों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। दिल्ली में कई आरडब्ल्यूए अपने-अपने इलाकों में पुलिस के साथ पार्क में बैठक का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन खत्म होने के बाद से अपराधी भी कॉलोनियों में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में पुलिस का सहयोग देने के लिए आम जनता भी सामने आई है। साउथ दिल्ली जिले के कई थाना क्षेत्र में पार्क में बैठक कर आरडब्लूए के सदस्य पुलिस से वार्ता कर रहे हैं। बैठक में आरडब्लूए के पदाधिकारी इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं। बैठक में अगर किसी पीड़ित की थाने पर सुनवाई नहीं हो रही है तो उसकी भी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जनता से जुड़ी समस्या को सुनने के बाद पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर सुनवाई कर निष्पक्ष जांच का निर्देश दे रहे हैं। वहीं, थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी सुबह-शाम के वक्त पार्कों में जाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अगर कोई शख्स बगैर मास्क के पार्कों में टहलता नजर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारी भी अपने मातहतों के साथ पार्क में बैठक कर लोगों से सीधे अपराध से जुड़े मुद्दे पर संवाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed