फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meet shop owner keeps disputed name, hindu organisation creates furore

मीट की दुकान का ऐसा रख दिया नाम, हिंदू संगठनों ने मचाया जबरदस्त हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 28 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
meet shop owner keeps disputed name, hindu organisation creates furore
मीट शॉप - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-37 में एक व्यक्ति को मीट की दुकान का नाम रखना भारी पड़ गया। बैनर पर लिखे दुकान के नाम को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए बृहस्पतिवार को संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति सहित कई संगठनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10ए थाना पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकान के बाहर लगे बैनर पर ‘हिंदू भाई चिकन शॉप’ लिखने की सूचना मिलते ही दोपहर में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर लगे बैनर को कब्जे में ले लिया है

meet shop owner keeps disputed name, hindu organisation creates furore
मीट की दुकान - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक दुकान संचालक फरार हो गए थे। एसडीएम संजीव सिंगला भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने दुकान पर लगे बैनर को कब्जे में ले लिया है।

मीट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले हैं। दुकानदार कौन है और किस समुदाय से संबंध रखता है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि बोर्ड पर बाबूलाल नाम लिखा है। पार्षद ब्रह्म प्रकाश यादव की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed