{"_id":"4edff85c735002600776c84e71b23276","slug":"meerut-and-delhi-hospitals-returned-female-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों ने लौटा दी महिला रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों ने लौटा दी महिला रोगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने मानसिक तौर पर अक्षम रोगी को भर्ती करने से मना कर दिया। रोगी जिला अस्पताल से रेफर की गई थी। रोगी का मानसिक इलाज कैसे हो, अस्पताल प्रशासन इसे लेकर परेशान है। इमरजेंसी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले 108 नंबर एंबुलेंस दनकौर से महिला को जिला अस्पताल लेकर आई थी।
विज्ञापन
महिला के पैर में फ्रैक्चर था और दनकौर स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्लास्टर तक नहीं किया गया था। महिला के पैर में कच्चा प्लास्टर करने के बाद मानसिक इलाज के लिए उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसे लौटा दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महिला के पैर का पक्का प्लास्टर किया गया है। सीएमएस डॉ. नागेंद्र मोहन माथुर का कहना है कि अस्पताल में मानसिक रोगियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है और उसे कोई सरकारी अस्पताल लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उसके इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती यह महिला अपना नाम बेला बता रही है। उसका कहना है कि भीख मांगकर वह गुजारा करती है। उसका कोई नहीं है।