फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi spoke on women's safety.

महिलाओं की सुरक्षा पर बोलीं मीनाक्षी लेखी

Tue, 21 Oct 2014 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Oct 2014 03:02 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi spoke on women's safety.

कोई भी समाज कितना सुरक्षित है, यह वहां नारी की सुरक्षा से पता चलता है। महिलाओं के प्रति समाज को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। समाज में बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराधों को हमें रोकना चाहिए।

विज्ञापन


यह कहना है नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी का। सोमवार को वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से ‘समाज में बढ़ते अपराध एवं महिला सुरक्षा,  स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की जननी है’  विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किइ महिला स्वयं में सशक्त हैं, उसको सशक्त करने की आवश्यकता नहीं है। हमें महिलाओं को ऐसा वातावरण देना चाहिए जिससे वे समाज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, समाज की गंदगी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मातृत्व का धर्म औरत का प्रथम कर्त्तव्य है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर दुर्गा का रूप भी धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून की जरूरत तो है लेकिन समाज में स्त्री की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता की जरूरत है।  इस दौरान महापौर मीनाक्षी, नेता विपक्ष वरयाम कौर महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष दीप्ति जोशी भी उपस्थित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed