किसान आंदोलन: कोरोना महामारी के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर लगया गया मेडिकल कैंप, दवाइयों समेत अन्य सुविधाओं का भी इंतजाम
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों की मेडिकल कैंप स्थापित किया गया है। यहां प्रदर्शनकारी किसानों को मुफ्त मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं। एक डॉक्टर का कहना है कि हमें यहां कोरोना जांच करनी चाहिए। अगर यहां कोई सुपर स्प्रेडर की संभावना है, तो कई लोग महामारी की चपेट में आ सकेत हैं। जो काफी विनाशकारी होगा।
Delhi: Medical check-up camp setup at Singhu Border where farmers are protesting against the farm laws.
विज्ञापन
"We should conduct COVID-19 test here. If there's any possibility of a super spreader, the disease might spread to other people which will be disastrous," says a doctor. pic.twitter.com/QwFoqSADh4— ANI (@ANI) November 30, 2020
डॉक्टर ने कहा कि किसानों को सुरक्षा गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्योंकि यहां ज्यादातर लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के हैं। एक और डॉक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि किसानों को दवाइयां, मास्क और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि यहां कुछ स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, तो आज मैं अपने सहकर्मियों के साथ यहां मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शनकारी किसानों को दवाइयां, मास्क और अन्य स्वास्थ्या सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने इससे पहले कहा था कि स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और पुलिस अधिकारी किसानों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि टिकरी और सिंघु बॉर्डर आवाजाही के लिए बंद हैं।