फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic diversions will remain in effect today and tomorrow; avoid using restricted roads

Delhi NCR News: ब्रिक्स सम्मेलन- आज और कल भी रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, प्रतिबंधित सड़कों से न निकलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
ब्रिक्स सम्मेलन-
विज्ञापन

- दिल्ली में दोपहर 2 से रात 8.30 बजे तक कई मार्ग बंद रहें
- नई दिल्ली व होटलों से जुड़े सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई कम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट के मद्देनजर वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शुक्रवार को दोपहर 2 से रात 8:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां रहीं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पब्लिक ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, यह समिट 12 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगी। इस दौरान वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी और 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
प्रभावित सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, राजेंद्र सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज़ टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं। डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने वाले ट्रैफ़िक को अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वाहनों को बहादुर शाह जफर मार्ग मार्ग और आईपी मार्ग या दिल्ली गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह के डायवर्जन राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक और सेंट्रल दिल्ली के आसपास की अन्य जगहों पर भी लागू किए जाएंगे। पाबंदियों का असर कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल हॉस्पिटल राउंडअबाउट, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं, मोती बाग, अफ्रीका एवेन्यू, लोधी रोड, मथुरा रोड और रिंग रोड के आसपास के रास्तों पर भी पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और एसआईबीटी जाने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए ज्यादा समय लेकर चलें और जहां भी हो सके, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ते
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए कई मुख्य सड़कों से वैकल्पिक रास्ते बताए गए हैं। गुरुग्राम, द्वारका, नई दिल्ली, और दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी तय मेट्रो कॉरिडोर और वैकल्पिक सड़क मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। एडवाइज़री में कहा गया है कि इमरजेंसी और मेडिकल गाड़ियों को बिना रुकावट रास्ता मिलता रहेगा, जबकि ज़रूरी सेवाओं और सुविधाओं के लिए भी बिना रुकावट आने-जाने की इजाज़त होगी। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में उन कमर्शियल गाड़ियों के आने पर रोक होगी जिनका डेस्टिनेशन दिल्ली नहीं है और ड्राइवरों को सलाह दी है कि वे कंट्रोल वाली सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें।

वाहनों की यहां हुई रफ्तार कम
ब्रिक्स सम्मलेन के चलते नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले कई मार्ग बंद किए गए हैं। होटल के आसपास के मार्गों को भी बंद कर दिया गया। इस कारण इन मार्ग से कनेक्ट मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। जैसे लाला लाजपत राय मार्ग पर को निजामुद्दीन फ्लाईओवर से ओबेराय होटल व प्रगति मैदान की तरफ जाते हुए बंद कर दिया गया था। वाहनों को लेफ्ट लोधी रोड और राइट नीला गुबंद-निजामुद्दीन की तरफ मोड़ा जा रहा था। इस कारण इन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई थी। नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर यही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed