फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medha Patkar arrested from Nizamuddin Railway Station

Delhi: मेधा पाटकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

Fri, 25 Apr 2025 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एक पुराने मामले में दिल्ली की एक अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
Medha Patkar arrested from Nizamuddin Railway Station
मेधा पाटकर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन ने बताया कि उनके खिलाफ क्या जमानती वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एक पुराने मामले में दिल्ली की एक अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मेधा पाटकर को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी जमानती धाराओं के तहत हुई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


मेधा पाटकर की गिरफ्तारी एक पुराने मामले से जुड़ी है, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। यह मामला कई साल पुराना है। इसमें मेधा पाटकर पर कुछ विवादास्पद बयानों या गतिविधियों का आरोप है। हालांकि, मामले की डिटेल जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि यह शिकायत एक आंदोलन या सार्वजनिक प्रदर्शन से संबंधित हो सकती है, जिसमें मेधा पाटकर शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी और कोर्ट की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर मेधा पाटकर को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। मेधा पाटकर ने गिरफ्तारी के दौरान कोई विरोध नहीं किया। चूंकि, मामला जमानती धाराओं से जुड़ा है, इसलिए कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें जल्द ही जमानत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed